फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ में लेवी के गेहूं की खरीद चालू हुई

गढ़ में लेवी के गेहूं की खरीद चालू हुई

Sat, 07 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
गढ़ में लेवी के गेहूं की खरीद चालू हुई
गढ़ में लेवी के गेहूं की खरीद शुरू
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। लेवी के गेहूं की खरीद शुरू होने पर जिला विपणन अधिकारी ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों के साथ कोई भी गड़बड़ी न हो।
फसल की कटाई और निकासी में देरी होने से इस बार गढ़ में लेवी के गेहूं की खरीद का काम एक सप्ताह देरी से चालू हो पाया है। गढ़ की कृषि उप मंडी में खोले गए क्रय केंद्र पर शनिवार दोपहर को चालू हुई तौल का जिला विपणन अधिकारी जिया अहमद करीम ने शुभारंभ किया। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्र पर सबसे पहले गेहूं लेकर पहुंचे गांव बिहूनी के किसान महेंद्र को मिठाई खिलाकर शाबाशी दी। इसके अलावा जिला विपणन अधिकारी ने गढ़ में एफसीआई के क्रय केंद्र समेत गांव पलवाड़ा और उपैड़ा के क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं खरीद को लेकर की गईं तैयारियों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि गढ़ में खाद्य और रसद विभाग के क्रय केंद्र पर पहले दिन साढ़े 63 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है, जबकि क्षेत्र से जुड़े शेष 9 क्रय केंद्रों पर भी सोमवार को गेहूं की खरीद का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान एसएमआई सुनील वाजपेयी, कामदार महेश शर्मा, किसान नेता बोबी त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि बिचौलियों के माध्यम से गेहूं बेचने पर किसानों को सरकारी स्तर से घोषित समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता है, इसलिए किसान विभाग के पोर्टल पर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराकर सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचें। उन्होंने बताया कि गेहूं बेचने आने वाले किसान पंजीयन प्रपत्र के साथ ही जोत बही, खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक की पासबुक और आधार कार्ड की छाया प्रति साथ में लेकर आएं। उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों को 1735 रुपये क्विंटल के समर्थन मूल्य के साथ ही उतराई, छनाई और सफाई के लिए अतिरिक्त दस रुपये क्विंटल की दर से ऑन लाइन भुगतान भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed