{"_id":"59e648464f1c1b78548b7d5d","slug":"171508264006-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों के सील गोदाम की कटी मिली छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों के सील गोदाम की कटी मिली छत
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदाम सील, पटाखों से पट गया बाजार
- शिकायत के बाद एसडीएम ने मारा छापा, दूसरे गोदामों की जांच की
- एक गोदाम की छत में मिली सेंधमारी, पुलिस को पटाखे निकाले जाने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दीपावली पर्व पर एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक भले ही लग गई है लेकिन अब भी पटाखे बिकने की सूचनाएं मिल रही हैं। मंगलवार को शिकायत के आधार पर एसडीएम ने एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम की छत कटी हुई मिली। एसडीएम मामले की जांच करा रहे हैं।
मोदीनगर रोड पर पटाखों का एक गोदाम है। कुछ दिन पहले एनसीआर में पटाखा बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने इन गोदामों को सील कर दिया था। लेकिन दीपावली नजदीक आते ही शहर अवैध पटाखों से पट गया। इसी बीच सूचना पर मंगलवार शाम एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव ने मोदीनगर रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम की सील तो बंद मिली लेकिन लेंटर कटा हुआ मिला। आशंका है कि लेंटर काटकर गोदाम से पटाखे निकाले गए हैं। एसडीएम ने बताया कि जांच में पटाखे निकाले जाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। हालांकि इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर कारोबारी का कहना है कि कुछ दिन पहले छत से पानी का रिसाव हो रहा था। जिसे रिपेयर कराया गया था उसी के कारण छत कटी हुई थी।
इसके बाद एसडीएम ने पुलिस बल के साथ अन्य गोदामों पर भी छापेमारी कर जांच की। हालांकि कहीं किसी प्रकार की कमी नहीं मिली। एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पटाखों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।