फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाद्रपद पूर्णिमा पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

भाद्रपद पूर्णिमा पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

Wed, 06 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाद्रपद पूर्णिमा पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई
भाद्रपद पूर्णिमा पर पांच लाख से अधिक ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन

भक्तों ने नदी किनारे दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध कर्म भी किया
हाईवे पर जाम लगने से भक्तों समेत राहगीरों ने खूब दिक्कत झेलीं
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। भाद्रपद पूर्णिमा पर विभिन्न प्रांतों से आए पांच लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दिवंगत पितरों को तर्पण किया।
भाद्रपद पूर्णिमा के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों के भक्तों का आगमन मंगलवार की देर शाम को ही शुरू हो गया था। सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसर फुल होने से हजारों भक्तों को मुख्य बाजार, शिवचौक, रेलवे रोड, पक्के बांध समेत विभिन्न स्थानों पर खुले में रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही सुबह भक्तों ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ कर दिया था, जो बुधवार की देर शाम तक निरंतर चलता रहा। अधिकांश भक्तों ने डुबकी लगाने के बाद किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और मंदिरों में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों की पूजा अर्चना भी की। मंगलवार की रात में करीब 12 बजे जाम लगने से गंगा भक्तों समेत इधर उधर जाने वालों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

पितरों का श्राद्ध कर्म किया
विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद नदी किनारे अपने दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध कर्म भी किया। पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि बिहार के गयाधाम में दिवंगत पितरों का श्राद्ध कर्म करना सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन ऐसा संभव न हो तो फिर मोक्ष दायिनी गंगा के किनारे श्राद्ध कर्म करने का सर्वाधिक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर-उचक्कों ने जमकर हाथ दिखाए
गंगा स्नान के दौरान गाजियाबाद निवासी राम रतन के कपड़ों पर उठाईगीरों ने हाथ साफ कर दिया। इनमें 3 हजार की नकदी समेत जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। हरियाणा निवासी महकार, दिनेश और राकेश का बैग चोर ले उडे़, जिसमें कपड़ों के साथ हजारों की नकदी भी मौजूद थी। दिल्ली निवासी रजनी का पर्स भी गंगा स्नान के दौरान उठाईगीरें ले उडे़, जिसमें 2500 रुपये और सोने की अंगूठी, चेन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed