{"_id":"585c07c34f1c1b1917e3942f","slug":"17-kg-tumor-removed-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कर निकाला 17 किलोग्राम का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कर निकाला 17 किलोग्राम का ट्यूमर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
17 किलोग्राम का ट्यूमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी अस्पताल में डॉ. श्याम व उनकी टीम ने एक महिला के पेट से 17 किलोग्राम का ट्यूमर निकाल कर नया कीर्तिमान रचा है। साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों को सफलता मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली के मयूर विहार निवासी 45 वर्षीय महिला विमला देवी को बीते दो वर्ष से पेट में परेशानी थी। दर्द अधिक बढने पर उसने अल्ट्रासाउंड कराया तो पेट में छोटी गांठें होने का पता चला, जो पिछले छह माह में काफी तेजी से बढ़ने लगी।
विज्ञापन
डॉ. श्याम ने बताया कि पीड़िता ने दिल्ली व नोएडा के कई अस्पतालों में इलाज कराया था, लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि महिला के पेट में करीब 17 किलोग्राम का ट्यूमर था।
विज्ञापन
बेहद गंभीर इस मरीज का देव नंदिनी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया।
करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पीड़िता के पेट से ट्यूमर को निकाल दिया गया। अब महिला स्वास्थ्य है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. विमलेश शर्मा, शिव कुमार, डॉ.अभिनव, डॉ.संजय राय, डॉ.सुधांशू आदि का सहयोग रहा।