{"_id":"5ce291a9bdec2207737664c2","slug":"161558352297-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री चंडी मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा गलत वोट बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री चंडी मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा गलत वोट बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री चंडी मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा गलत वोट बनाने का आरोप
हापुड़। श्री चंडी मंदिर समिति के कुछ सदस्यों पर एक पक्ष ने गतल वोट बनाये जाने का आरोप लगाते हुए बैठक की। बैठक में इसके विरोध में धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए चंडी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया।
रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री विरेंद्र गर्ग पिल्लू ने कहा कि मंदिर समिति के कुछ सदस्यों ने साजिश करके अपने कुछ चहेतों व रिश्तेदारों को मंदिर कमेटी का आजीवन सदस्य बनाने का प्रयास किया है। इससे शहर के धर्म प्रेमियों में गहरा रोष है। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट पर अरबों की संपत्ति है। कुछ सदस्यों की इस हरकत से जनता के मन में मंदिर की संपत्ति की देखरेख को लेकर संशय पैदा हो रहा है। मौके पर चंडी मंदिर बचाओ संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। जिसका संयोजक विरेंद्र गर्ग पिल्लू को बनाया गया।
बैठक में पारिवारिक मित्र मंडल संस्थापक विशाल मित्तल, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग, पालिकी सेवा समिति संस्थापक रविंद्र पोपट, हरिभूषण त्यागी, अनुज गर्ग, दीपेश कंसल, करुण कंसल, छोटू, अनिल गुप्ता, सोनू कंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर समिति के प्रधान जगदीश प्रसाद का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही समिति के नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन हुआ होगा तो रजिस्ट्रार के समक्ष ऐसे सदस्यों की सदस्यता स्वत: ही निरस्त हो जाएगी। इसमें किसी को मोर्चा गठित करने की आवश्यकता नहीं है।