फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आंधी से देहात अंचल में ब्लैक आउट, दर्जनों विद्युत पोल टूटे

आंधी से देहात अंचल में ब्लैक आउट, दर्जनों विद्युत पोल टूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आंधी से देहात अंचल में ब्लैक आउट, दर्जनों विद्युत पोल टूटे
आंधी से देहात अंचल में ब्लैक आउट, दर्जनों विद्युत पोल टूटे
विज्ञापन


हापुड़। रविवार को सीजन की पहली आंधी के सामने ही बिजली व्यवस्था जवाब दे गई है। तेज आंधी के कारण दर्जनों विद्युत पोल टूटने से देहात अंधेरे में डूब गया। अधिकांश बिजलीघर ठप होने से रातभर आपूर्ति नहीं मिल सकी, ऐसे में ग्रामीणों को गर्मी, मच्छरों के प्रकोप से परेशान होना पड़ा। देर रात तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी, हालांकि विद्युत निगम के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पोलों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराने का दावा किया है।

हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के देहात अंचल में बने 14 बिजलीघरों से हजारों ग्रामीणों को आपूर्ति दी जाती है। रविवार रात करीब 9 बजे तेज आंधी के कारण बिजलीघर ट्रिप कर गए। रात होने के कारण लाइन की पेट्रोलिंग भी नहीं की जा सकी। ऐसे में अधिकांश बिजलीघर रातभर ठप पड़े रहे।
विज्ञापन

सुबह होने पर निगम कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की तो करीब दो दर्जन से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त मिले। ऐसे में बिजलीघरों को सोमवार दिन में भी चालू नहीं किया जा सका। रातभर गांवों में ब्लैक आउट रहने के कारण ग्रामीणों को गर्मी, मच्छरों के प्रकोप से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की टीम क्षतिग्रस्त खंभों को दुरुस्त करने में जुटी थी। उधर, गांवों में बिजली आपूर्ति न आने से पानी किल्लत की समस्या बन गई। ग्रामीण बिजलीघरों पर फोन कर आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेते रहे। लेकिन देर रात तक बिजलीघरों को चालू किए जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मायूस हो गए।
एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि आंधी के कारण देहात में काफी नुकसान हुआ है। अनेक विद्युत पोल टूट गए हैं। जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है, जल्द ही बिजलीघरों को चालू करा दिया जाएगा।

फगौता बिजलीघर से जुड़े गांव गिरधरपर तुमरैल निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि रविवार रात में आंधी के कारण पूरी रात बिजली गुल रही। दोपहर तक भी गांव की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

जसरूपनगर बिजलीघर से जुड़े गांव पांची निवासी चेतन त्यागी ने बताया कि रविवार पूरी रात आपूर्ति गुल रही। सोमवार को देर शाम भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में जरूरी कार्य निपटाने में काफी परेशानी हुई है।

धीरखेड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव कैली निवासी दिनेश त्यागी ने बताया कि पूरी रात आपूर्ति गुल रहने से गर्मी, मच्छरों से परेशान होना पड़ा है। सीजन की पहली आंधी ने ही बिजली निगम की पोल खोल दी है।

बाबूगढ़ छावनी बिजलीघर से जुड़े गांव ददायरा निवासी भगत सिंह ने बताया कि रात भर गर्मी, मच्छरों से परेशान होना पड़ा है। दिन निकलने पर भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में पानी किल्लत से भी परेशान होना पड़ा।


-इन बिजलीघर पर रही समस्या-
रविवार को तेज आंधी के कारण जसरुपनगर, धीरखेड़ा, किल्हौड़ा, मोदीनगर रोड, प्रीत विहार, फगौता, लालपुर आदि बिजलीघर पर ट्रपिंग की समस्या रही।

-50 से अधिक गांव की बत्ती रही गुल-
आंधी के कारण गांव जसरूपनगर, दस्तोई, जोगीपुरा, पांची, कैली, कूड़ी, खासपुर, उलधन, किल्हौड़ा, कबट्टा, धीरखेड़ा, नया गांव, गिरधरपुर तुमरैल, चितौली, लालपुर, सीतदेही, ददायरा, श्यामनगर आदि गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed