{"_id":"5ca7ab9ebdec22142a720c98","slug":"161554492318-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व में बड़ी भूमिका निभा रही एबीवीपी-हंस चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व में बड़ी भूमिका निभा रही एबीवीपी-हंस चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में बड़ी भूमिका निभा रही एबीवीपी : हंस चौधरी
हापुड़। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री हंस चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में एबीवीपी बड़ी भूमिका निभा रही है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पंजीकरण अभियान, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, भारत गौरव यात्रा, तिरंगा यात्रा निकाली गई हैं। युवा इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
हंस चौधरी शुक्रवार को शिवपुरी स्थित संघ कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में एक सशक्त राष्ट्रवादी व देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध व अनुकरणीय सरकार के चुनाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मेरठ प्रांत के प्रत्येक लोकसभा में कोचिंग, कालेज आदि में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
विभाग सहसंयोजक हर्षदीप त्यागी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एबीवीपी द्वारा उभरता भारत नई आशाएं, शत प्रतिशत मतदान एकमात्र समाधान जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। नोटा का प्रयोग कम से कम कर, एक जिम्मेदार सरकार का चयन किया जाए। इस युवाओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर विमोचन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मौके पर मोहित पाल, पुनीत अग्रवाल, कार्तिक गौड़, शिवम शर्मा, निखिल शर्मा, आदित्य कुमार, विपिन विश्वकर्मा, अभिनव शर्मा, शुभम जयसवाल आदि मौजूद रहे।