फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे पर फर्राटा भर रही कार आग का गोला बनी

हाईवे पर फर्राटा भर रही कार आग का गोला बनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर फर्राटा भर रही कार आग का गोला बनी
हाइवे पर फर्राटा भर रही कार आग का गोला बनी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर फर्राटा भर रही कार आग का गोला बनने से इधर उधर जाने वालों में अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान चपेट में आकर झुलसे चालक को कार से कूदकर जान बचानी पड़ी।
जनपद गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर में रहने वाला सतीश कुमार शुक्रवार की दोपहर को अपने दोस्त राकेश के साथ जनपद गाजियाबाद के कस्बा गजरौला को जा रहा था। जैसे ही उनकी कार नेशनल हाइवे पर गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लबख्शपुर के सामने पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही फर्राटा भर रही कार आग के गोले में तब्दील हो गई, जिसे देख सतीश ने खिड़की खोलकर बाहर की तरफ छलांग लगा दी, लेकिन ड्राइविंग कर रहा राकेश आग की चपेट में आकर मामूली तौर पर झुलस गया और उसे चलती कार से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। कार डिवाइडर से टकराकर कुछ ही दूरी पर थम गई, लेकिन लपटों में घिरी कार को देख हाइवे पर सफर करने वालों में भगदड़ और अफरा तफरी मच गई। आसपास में कामकाज करने वालों समेत ग्रामीणों ने पानी डालकर आग में लगी आग को बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई भी कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान सूचना देकर दमकल गाड़ी को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन इससे पहले ही कार का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

फायर स्टेशन इंचार्ज रमेश चंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी को मौके पर भेजकर कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इससे पहले ही कार बुरी तरह फुंक चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed