फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले के 30 हजार किसानों को ऋण माफी का मौका

जिले के 30 हजार किसानों को ऋण माफी का मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के 30 हजार किसानों को ऋण माफी का मौका
जिले के 30 हजार किसानों को ऋण माफी का मौका
विज्ञापन


हापुड़। जिले के 30 हजार किसानों को शासन ने ऋण माफी का मौका दिया है। शासन की यूपी किसान कर्ज राहत पोर्टल से प्रारूप प्राप्त कर किसान अपनी शिकायत ई-डिस्ट्रिक्ट लैब में स्थापित हेल्प डेस्क पर रजिस्टर्ड करा सकते हैं। जिला स्तरीय कमेटी इन किसानों का सत्यापन करके कर्ज माफी के लिए प्रत्येक महीने डिमांड जनरेट करेगी। मुख्य बात यह है कि शासन ने इस बार कर्ज माफी का दायित्व जिला प्रशासन को सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि शासन ने किसानों को राहत दिलाने के लिए फसल ऋण मोचन योजना का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत जिले से 50,196 किसानों का डाटा शासन को भेजा गया था, बैंकों ने 36,945 किसानों को पात्र माना था, विभिन्न चरणों में किए गए सत्यापन के बाद जिले के सिर्फ 21,740 किसानों का ही करीब 148 करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ था।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में किसान इस योजना से वंचित रह गए। शासन ने अब ऐसे किसानों को ऋण माफी का लाभ दिलाने के लिए नई कवायद शुरू की है। इस बार योजना का पूरा दायित्व डीएम को सौंपा गया है। डीएम ने जिला स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है, जो वंचित किसानों की पात्रता पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट लैब में बनी हेल्प डेस्क
शासन की महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट लैब में हेल्प डेस्क की स्थापना की जा चुकी है, किसानों की शिकायत हेल्प डेस्क से ऑनलाइन फीड की जाएगी। ताकि त्रुटि न रह सके और सभी पात्र किसानों का ऋण माफ हो सके।

हाथ से लिखे प्रार्थना पत्र नहीं आएंगे काम
इस बार योजना से वंचित किसानों द्वारा हाथ से लिखे प्रार्थना पत्र काम नहीं आएंगे। वंचित किसानों को यूपी किसान कर्ज राहत पोर्टल पर दिए लिंक से प्रारूप प्राप्त कर, उसे भरकर हेल्प डेस्क पर जमा करना होगा।

सरकार लेगी फीड बैक
हेल्प डेस्क पर प्रारूप भरते समय किसानों से योजना से संबंधित समस्याओं के बारे में भी फीडबैक लिया जाएगा। जिसे ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा, जिसका शासन संज्ञान लेगा।


कोट-
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि ई डिस्ट्रिक्ट लैब में हेल्पडेस्क की स्थापना करा दी गई है। आज कल में पोर्टल चालू हो जाएगा, जिस पर लिंक कर किसान प्रारूप प्राप्त कर, योजना का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed