फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता बढ़ी

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता बढ़ी

Mon, 05 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता बढ़ी
फोटो 1
विज्ञापन


जल्द तैयार करें वीआईपी रूट: एसपी
- खादर मेले में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज, एसपी ने किया निरीक्षण
- संपर्क रास्तों की चौड़ाई 20 फुट से अधिक रखने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर एसपी ने खादर मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभा स्थल से गंगा किनारे जाने के लिए अलग से वीआईपी रोड बनाने का निर्देश दिया।
पौराणिक खादर मेले में 22 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी का आगमन होना प्रस्तावित है। सीएम इस दौरान जनसभा को संबोधित करने के साथ ही गंगा किनारे होने वाले अनुष्ठानों में भी भाग लेंगे। खादर मेले में पहली बार किसी मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद है, ऐसे में पुलिस-प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में एसपी संकल्प शर्मा सोमवार को मेला स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हैलीपैड और जनसभा के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हैलीपैड समेत सभा स्थल पर समुचित सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही मेले से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई न होने की हिदायत दी। एसपी ने जिला पंचायत अफसरों को सभा स्थल से गंगा किनारे पहुंचने के लिए जल्द से जल्द अलग से वीआईपी रोड तैयार करने और उसे किसी भी तरह के वाहनों समेत आम लोगों के आवागमन से पूरी तरह मुक्त रखने का निर्देश दिया। एसपी ने संपर्क रास्तों समेत मेला क्षेत्र के सेक्टर रूटों पर बनने वाले कच्चे रास्तों की चौड़ाई बीस फुट से कम न रखने की हिदायत भी दी, ताकि आगमन के साथ ही वापसी के दौरान जाम और वाहनों में भिड़ंत न हो। इस दौरान डीएसपी पवन कुमार और इंस्पेक्टर एनके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भैया दूज के बाद तैनात होगी पुलिस
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि भैया दूज के बाद मेले में झूला सर्कस जैसे मनोरंजन के साधनों के साथ ही व्यापारियों का आगमन चालू हो जाएगा। इसके तहत सुरक्षा के मद्देनजर रूट सेक्टरों समेत मेला सेक्टरों में पुलिस की तैनाती प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जंगल से सटी फसलों पर भी रहेगी पैनी नजर
गढ़मुक्तेश्वर। मेला क्षेत्र से सटे कई मील लंबे जंगल में लहलहा रही फसलों में कहीं अपराधी अपने अड्डे न बना लें, इसके मद्देनजर पुलिसकर्मी सर्च लाइटों की मदद से निगरानी करेंगे। गढ़ खादर का पौराणिक कार्तिक मेला गंगा नदी के तटीय क्षेत्र से जुड़े जंगल में करीब 15 किलोमीटर से भी लंबी परिधि में भरता है, जिसमें महिला बच्चों समेत तीस लाख से भी अधिक लोगों का आगमन होता है। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था और मेला स्थल पर शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को व्यापक स्तर पर तैयारी करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री की जनसभा के मद्देनजर खादर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए एसपी संकल्प शर्मा ने किसी भी पहलू को नजरअंदाज न करने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने दोटूक लहजे में कहा कि फसलों के बीच अपराधी प्रवृति के लोग अपना अड्डा बनाकर किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए मेला स्थल से सटे जंगल की फसलों को जल्द से जल्द कटवाने के साथ ही शेष बचने वाली फसलों की सर्च लाइटों के माध्यम से दिन रात कड़ी निगरानी की जाए। उन्होंने अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed