फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सील होंगे दर्जनों गैरमान्यता प्राप्त स्कूल

सील होंगे दर्जनों गैरमान्यता प्राप्त स्कूल

Wed, 11 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सील होंगे दर्जनों गैरमान्यता प्राप्त स्कूल
सील होंगे दर्जनों गैर मान्यता प्राप्त स्कूल
विज्ञापन


हापुड़। घरों में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। मानकों को ताक पर रख शहर में दर्जनों स्कूल का संचालन हो रहा है। इन स्कूलों को न तो फायर विभाग से एनओसी मिली है और न ही बेसिक शिक्षा विभाग ने मान्यता दी है। मजे की बात यह है कि ऐसे स्कूल टीसी भी अन्य स्कूलों के नाम से जारी कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने करीब 24 ऐसे गैर मान्यता स्कूलों को चिंह्ति कर कार्रवाई की रणनीति बनाई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालयों से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहे हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार शहर में करीब 60 विद्यालय गैर मान्यता के हैं। ऐसे विद्यालय शहर की तंग गलियों व मकानों में धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे स्कूल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर बच्चों को पास आउट होने पर टीसी दूसरे स्कूल के नाम पर थमा रहे हैं। इसके अलावा एक ही मान्यता पर शहर में कई स्कूल चलाए जाने का गोरखधंधा भी खूब चल रहा है। रोज मिल रही शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने ऐसे स्कूलों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए टीमों का गठन कर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को चिंह्ति करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन स्कूलों की पहचान होने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि जिले में संचलित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को चिंह्ति करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ऐसे स्कूलों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed