फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   16 main roads will be free from potholes, traffic will be improved

Hapur News: 16 मुख्य मार्गों पर गड्ढों से मिलेगा छुटकारा, बेहतर हो सकेगा आवागमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
16 main roads will be free from potholes, traffic will be improved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 2.44 करोड़ से 16 मुख्य मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। दिसंबर माह में यह निर्माण कार्य शुरू होंगे। मुख्य मार्गों की मरम्मत से हजारों वाहन स्वामियों को हर दिन गड्ढों के कारण झेलने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा।
लंबे समय से ग्रामीण इन मार्गों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। कई सड़कें बारिश में भी बहुत अधिक जर्जर हो गई थीं। अब विभाग द्वारा करीब आठ लाख से हापुड़ अयादनगर मार्ग से हसनपुर मार्ग, 19.86 लाख से हसनपुर ग्राम से मीरपुर कला मार्ग, 6.64 लाख से मवाना हापुड़ किठौर अजयवंश की नर्सरी होते हुए जाटव समाज के शमशान तक, 8.64 लाख से झंडा मुर्शरफपुर भटैल मार्ग से अहमदनगर मार्ग, 7.68 लाख से ग्राम ततारपुर गुरुकुल स्कूल के पीछे होते हुए सुल्तानपुर संपर्क मार्ग, 9.22 लाख से ग्राम भड़ंगपुर भिम्यारी सीमा वाला रास्ता जूनियर हाईस्कूल तक के मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 11.30 लाख से मेरठ-बदायूं मार्ग से महमूदपुर मार्ग, 10.90 लाख से अल्लीपुर से गढ़ी होशियारपुर मार्ग, 12.55 लाख से ग्राम नूरपुर से लुखराड़ा तक, 16.49 लाख से दोयमी मुरादपुर आगापुर मार्ग से श्यामपुर संपर्क मार्ग, 27.19 लाख से महमूदपुर से हिमांयुपुर मार्ग, 25.43 लाख से कुराना से मीरपुर खुडलिया मार्ग, 17.81 लाख से धनौरा प्राइमरी स्कूल से ददायरा मार्ग, 21.16 लाख से हापुड़ बुलंदशहर मार्ग से शहबुद्दीन नगर मार्ग, 18.09 लाख से दोयमी से संजय विहार मार्ग और 22.92 लाख से बाबूगढ़ बीबीनगर मार्ग से नूरपुर काकोड़ी मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पूर्व में जो टेंडर डाले गए हैं। उनकी निविदाएं खोली जा रही हैं। लगातार इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द वर्कआर्डर जारी करके निर्माण शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed