फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विद्युत वितरण निगम ने की बड़ी कार्रवाई

विद्युत वितरण निगम ने की बड़ी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
विद्युत वितरण निगम ने की बड़ी कार्रवाई
बिजली चोरी में आठ फैक्ट्रियों पर लगाई सील
विज्ञापन


धौलाना। विद्युत विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बिल जमा न करने और स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग करने पर आठ फैक्ट्रियों पर सील बंदी की है। पांच किलोवॉट से अधिक क्षमता वाली औद्योगिक इकाइयों पर यह कार्रवाई हुई है। तहसीलदार के नेतृत्व में पश्चिमांचल यूपी विद्युत वितरण विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान फैक्ट्रियों से बकाया भी वसूला गया।

तहसीलदार धौलाना गजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन काटे गए। यूपीएसआईडीसी में चल रही इकाइयों द्वारा समय पर बिल जमा न करने पर इकाइयों का संचालन रोकने और बिल जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इकाइयों के संचालक चोरी से विद्युत आपूर्ति उपयोग में लाते हुए अपनी इकाइयों को चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान स्टार माउंट बेवरेज लिमिटेड पर 5 लाख, जेमपिक प्राइवेट लिमिटेड पर 5.80 लाख, वीके फैब्रिक लिमिटेड पर 10 लाख, ग्रांड चौपाल पर1. 86 लाख और यूपी कंक्रीट लिमिटेड समेत तीन अन्य पर बकाया होने पर कार्रवाई कर सील बंदी की गई। एक्सईन पिलखुवा के पुरी ने बताया कि विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बकाया बिजली बिल बकाया वसूली के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में बिजली की चोरी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई और बकाया वसूलने में कोताही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान टीम में अश्वनी बेदी शाहिद राणा अश्वनी शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed