{"_id":"5d1cf5648ebc3e3c9369e775","slug":"1562178892970-garh-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर किसान से 70 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर किसान से 70 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर किसान से 70 हजार ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। बैंक से लोन कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने किसान से 70 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ढोलपुर निवासी अशोक ने डीएम अदिति सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि क्षेत्र के गांव दहरा रामपुर निवासी एक व्यक्ति काफी समय से उसके गांव में आता है। किसान का कहना है कि आरोपी ने उसकी कृषि भूमि पर बैंक से पांच लाख का लोन दिलाने का वायदा किया। जिसके लिए आरोपी ने उससे 70 हजार रुपये की मांग की। पांच लाख रुपये मिलने के लालच में आकर उसने उधार लेकर आरोपी को 70 हजार रुपये दे दिए। लेकिन छह माह बीतने के बाद भी आरोपी ने उसे लोन नहीं दिलाया। जिसके चलते वह आरोपी के पास पैसे वापस मांगने पहुंचा, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।व् पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसओ बहादुरगढ़ रविरतन ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।