फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नाली विवाद को लेकर ग्रामीण और प्रधान आमने सामने

नाली विवाद को लेकर ग्रामीण और प्रधान आमने सामने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नाली विवाद को लेकर ग्रामीण और प्रधान आमने सामने
ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव खागौई में पानी की निकासी न होने से जलभराव की शिकायत से गुस्साए ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ हंगामा कर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
सिंभावली क्षेत्र में खागौई-सहसपुरा संयुक्त ग्राम पंचायत है। जिसमें आबादी के पानी की निकासी सही ढंग से न होने के चलते गंदा पानी चामुंडा मंदिर के आसपास भर रहा है। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ग्राम प्रधान ने नाली तोड़ने की कोशिश की, तो ग्रामीण विरोध करते हुए प्रधान के सामने अड़ गए। जिसके चलते प्रधान पति ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में गांव में पहुंच गई। गांव में पुलिस टीम के पहुंचने से ग्रामीणों में रोष बढ़ गया। थोड़ी ही देर में दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए। जिन्होंने ग्राम प्रधान पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। उमेश सिंह, तेजवीर सिंह का कहना है कि गांव में हुए विकास कार्यों समेत नाली निर्माण में धांधली की जांच को लेकर ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई हुई है। जिसे लेकर ग्राम प्रधान नाराज है। ग्रामीणों ने एसओ से ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र, रंजीत, ललित, घनश्याम, सुखबीर, औसाफ, मंथन सिंह, तेजा खान, प्रकाश,राजू समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। ग्राम प्रधान दीप्ती सिंह का कहना है कि पानी की सही ढंग से निकासी न होने के चलते दोबारा नाली निर्माण कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल सके। गांव के लोगों से वार्ता कर मतभेद दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं एसओ नीरज कुमार का कहना है कि नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्राम प्रधान पति और ग्रामीणों के बीच कुछ विवाद है। दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed