{"_id":"5d1cf1a78ebc3e3c9369e772","slug":"156217793612-hapur-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवेंट स्कूलों में गरीब छात्रों का पढ़ाई का सपना होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवेंट स्कूलों में गरीब छात्रों का पढ़ाई का सपना होगा पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवेंट स्कूलों में गरीब छात्रों का पढ़ाई का सपना होगा पूरा
हापुड़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत कांवेंट स्कूलों में प्रवेश से वंचित जिले के गरीब छात्रों को फिर से ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिला है। पांच जुलाई से पोर्टल को आवेदन के लिए खोल दिया जाएगा। 25 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से छात्रों को विद्यालय आवंटित कराए जाएंगे।
गरीब छात्रों को कांवेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई के तहत आवेदन मांगे जाते हैं। प्रथम चरण के आवेदन की प्रक्रिया मई महीने में ही पूरी की जा चुकी है। हालांकि छात्रों को अभी विद्यालयों का आवंटित नहीं हुआ है।
ऐसे में बहुत से छात्र प्रथम चरण की लिस्ट में चयन से वंचित रह गए थे। इस समस्या से छात्रों को निजात दिलाने के लिए शासन ने आवेदन के पोर्टल को अंतिम बार खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि आरटीई के आवेदन पोर्टल को पांच जुलाई से 20 जुलाई तक खोला जाएगा। 22 जुलाई तक ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन का सत्यापन बीएसए द्वारा किया जाएगा। 25 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्रों को विद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए छात्र पांच जुलाई से ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को हर संभव लाभ दिलाया जाएगा।