फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक संघ ,एवं स्टांप विक्र्तेताओं से जुड़े प्रकरण में ही होगी हड़ताल

अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक संघ ,एवं स्टांप विक्र्तेताओं से जुड़े प्रकरण में ही होगी हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक संघ ,एवं स्टांप विक्र्तेताओं से जुड़े प्रकरण में ही होगी हड़ताल
अब तहसील परिसर में नहीं होगा अवकाश
विज्ञापन


धौलाना। अब आए दिन हड़ताल एवं अन्य कारणों से तहसील परिसर में अवकाश की घोषणा नही होगी। इस संबंध में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक संघ ,एवं स्टांप विक्रेताओं ने संयुक्त रूप से बैठक में यह निर्णय लिया है।

अधिवक्ता बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन ने आपसी सहमति पर यह निर्णय लिया है। यह कदम तहसील में स्थानीय कैंटीन संचालक की पत्नी के आकस्मिक निधन के बाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन द्वारा की गई हड़ताल और विरोधाभास को लेकर उठाया गया। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सचिव संजीव सागर ने बताया कि अब सिर्फ अधिवक्ताओं, बैनामा लेखक संघ ,एवं स्टांप विक्रेताओं के माता पिता, पत्नी, बच्चे और खुद के साथ होने वाले आकस्मिक निधन पर ही हड़ताल व न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। कहा कि आए दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहने के लिए की जाने वाली हड़ताल व अन्य कारणों के चलते न्यायिक कार्यों में देरी के साथ वादकारियों को परेशान होना पड़ता है। अब आकस्मिक निधन की सूचना अगर सुबह 10 बजे तक मिल जाती है तो शोक प्रस्ताव हड़ताल उसी समय पारित कर अवगत कराया जाएगा और यदि इस तरह की सूचना दस बजे बाद मिलती है तो अगले कार्य दिवस में यह प्रस्ताव पारित होगा। बैठक में विक्रम तोमर, हरेंद्र प्रताप, संजीव सागर, जसवीर राणा, गजेंद्र सिंह, मनोज तोमर, सुरेंद्र शर्मा, अभिषेक तोमर, नीरज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed