फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया

उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया
बिजली मीटर लगाने के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। उपभोक्ताओं ने मीटर लगाने के नाम पर कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भड़के लोगों ने मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सिंभावली की सदाबहार कॉलोनी के लोगों ने सिंभावली बिजलीघर पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में कॉरपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा पुराने मीटर हटवाकर नए मीटर लगाए जाने का काम चल रहा है। बताया कि कर्मचारियों द्वारा कि पुराने मीटर हटाने के बाद उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है और नया मीटर लगाने के लिए अवैध धन की मांग की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दो महीने बीतने के बाद भी उनके घरों के कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं, जिसके चलते उमस भरी गर्मी में मोहल्ले के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने जल्द से जल्द सभी घरों के कनेक्शन चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई राजकुमार ने बताया कि टीम को भेजकर सभी घरों के कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed