{"_id":"5d1ba2d08ebc3e3cbe0f4b8c","slug":"156209221717-hapur-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की बढ़ती घटनाओं को लेकर लेखपालों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की बढ़ती घटनाओं को लेकर लेखपालों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट की घटनाओं से लेखपालों में रोष
हापुड़। कासगंज में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना कार्य में लगे लेखपाल के साथ मारपीट को लेकर लेखपालों में रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
ज्ञापन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष रवीश कुमार राही ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक लेखपाल द्वारा अब तक एक एक हजार से अधिक फार्म प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर पंजीकरण के लिए जमा कराये जा चुके हैं। उनमें से मात्र 25 प्रतिशत किसानों को ही सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। लाभ से वंचित शेष 75 प्रतिशत किसानों का नाराज होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कासगंज में लेखपालों से किसानों द्वारा की गयी मारपीट की घटना निंदनीय है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं। लेखपालों ने एसडीएम सत्यप्रकाश को पुरानी कलक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सचिव प्रवेश कुमार भी शामिल रहे।