फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गैस गोदाम के चौकीदार की गला दबाकर हत्या

गैस गोदाम के चौकीदार की गला दबाकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
गैस गोदाम के चौकीदार की गला दबाकर हत्या
गैस गोदाम के चौकीदार की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सबली गांव के जंगल स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर तैनात चौकीदार की लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों ने गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश एजेंसी पर खड़ा टैंपो व बैटरी इंनवर्टर आदि लूटकर ले गए। सुबह घूमने निकले लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सबली के जंगल में हापुड़ निवासी एक व्यक्ति का भारत गैस एजेंसी का गोदाम है। गोदाम पर नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी कन्हैया (55) पुत्र मवासी चौकीदार के रूप में तैनात था। परिजनों के अनुसार कन्हैया रविवार रात खाना खाने के बाद करीब 10 बजे गोदाम पर गया था। सोमवार सुबह घूमने निकले कुछ लोगों ने गोदाम के अंदर चारपाई पर कन्हैया का शव पड़ा देखा। कन्हैया की गला घोटकर हत्या कर दी गयी थी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान, देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि बदमाश हत्या के बाद एजेंसी पर खड़ा टैंपो, बैटरी, इन्वर्टर, पंखा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। परिजनों के हंगामे के चलते गैस एजेंसी मालिक द्वारा मौके पर ही परिजनों को मुआवजा दे दिया गया। उधर पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मृतक के परिवार में बुजुर्ग मां शांति देवी, पत्नी किरनवती, पांच बेटी और दो बेटों शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुत्र राहुल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed