{"_id":"5d1a5ad38ebc3e3cc560cae7","slug":"156200825313-hapur-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के लिए एचटी लाइन खींचने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर के लिए एचटी लाइन खींचने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर के लिए एचटी लाइन खींचने का विरोध
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के वैशाली गांधी विहार कालोनी में मोबाइल टावरों के लिए मकानों के समीप से हाईटेंशन लाइन लगवाने के विरोध में कालोनी वासियों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
वैशाली कालोनी के वार्ड संख्या 21 में दो मोबाइल टावर लगे हुए हैं। जिनपर बिजली लाइन के लिए पूर्व में विद्युत विभाग द्वारा खंबे लगा दिए गए थे। रविवार को भी विभाग के ठेकेदार खंबों पर हाईटेंशन लाइन लगाने के लिए पहुंचे तो कालोनी वासियों ने विरोध किया था। इस मामले में सोमवार को मोहल्ले के लोग पुरानी कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। मोहल्लेवासियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन उनके घरों के समीप से गुजर रही हैं, जिससे उनकों खतरा हो सकता है। सभासद पति विनित त्यागी ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राहत दिलाये जाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में रामपाल सिंह, सुरभि शर्मा, कपिल शर्मा, माया देवी, रामप्रकाश, मधुबाला, पवन, राजकुमार, पवन भास्कर, लवी त्यागी, भोपाल आदि मौजूद रहे।