{"_id":"5d1a5ad08ebc3e3c9f6bada0","slug":"15620082509-garh-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर बोली लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर बोली लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब पर बोली लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष
गढ़मुक्तेश्वर। मत्स्य पालन के लिए तालाब की बोली लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना के तालाब में मत्स्य पालन के लिए करीब दस सालों से एक ही व्यक्ति ठेका ले रहा है, लेकिन इस साल हुई नीलामी में गांव के ही दूसरे व्यक्ति ने 2 लाख 40 हजार की बोली लगाकर ठेका अपने नाम कर लिया। इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज होने के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से बिजेंद्री, सागर, कविता, सोना और दूसरे पक्ष से मनीष घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।