फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   संचारी रोगों से बचाव को ली शपथ

संचारी रोगों से बचाव को ली शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
संचारी रोगों से बचाव को ली शपथ
संचारी रोगों से बचाव को ली शपथ
विज्ञापन


हापुड़। संचारी रोगों से बचाव के लिए सोमवार को कोठीगेट स्थित पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। रैली निकालकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी। विधायक व सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छर जनित रोग लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाते हैं। इन रोगों से बचने के लिए हमें अपने आस पास साफ सफाई रखनी चाहिए, जिससे मच्छरों के प्रकोप से परेशानी न हो।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह ने कहा कि 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाव, संक्रमण रोगों की पहचान और उपचार की जानकारी दी जाएगी। अस्पतालों में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, चिकित्सकों को भी अलर्ट कर दिया है। कृषि रक्षा इकाई के एडीओ धर्मेंद्र जाखड़ ने कहा कि उनका विभाग चूहों के कारण फैलने वाली बीमारियों से नजात दिलाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं, लोगों को सहयोग देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एसीएमओ डा.रेखा शर्मा, डिप्टी सीएमओ डा.जेपी त्यागी, डा.संजीव कुमार, अफजल अहमद, नीरज कुमार, परीक्षित कुमार, डीपीएम सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed