{"_id":"5d1a58cd8ebc3e3ca626eb32","slug":"15620077349-hapur-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर मतनौरा के तालाब का ग्रामीणों ने किया सौंदर्यकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर मतनौरा के तालाब का ग्रामीणों ने किया सौंदर्यकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों के हौसले ने बदल दी तालाब की सूरत
हापुड़। गांव फतेहपुर मतनौरा में बदहाल तालाब का सुंदरीकरण कर ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है। गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सफाई अभियान चलाया, इससे तालाब का दृश्य देखते ही बन रहा था। इस पहल से जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने जल संरक्षण के लिए तालाबों के सुंदरीकरण की अलख जगाई है। इसके लिए उन्होंने हजारों युवाओं को जोड़ा है। फतेहपुर मतनौरा में स्थित तालाब गंदगी से अटा पड़ा था।
आलम यह था कि बरसात के दौरान गंदा पानी घरों में घुस जाता था। क्योंकि गंदगी के कारण निकासी न होने से गंदा पानी तालाब तक नहीं पहुंच पाता था। सोमवार को ग्रामीणों ने कृष्णकांत के नेतृत्व में जेसीबी, फावड़ों से सफाई अभियान चलाकर तालाब को गंदगी मुक्त कर दिया। इस दौरान लोगों में जल संरक्षण के प्रति काफी उत्सुकता देखने को मिली।
विज्ञापन
इस मौके पर महेंद्र भगत, सरदार वर्मा, सुमित मावी, किशनलाल, कपिल मावी, वीरपाल मावी, अंकित, मोहित आदि शामिल रहे।