फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया होगा हरा भरा

धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया होगा हरा भरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया होगा हरा भरा
धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में चलेगा ऑपरेशन ग्रीन अभियान
विज्ञापन


हापुड़। धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया को हरा भरा बनाने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
ऑपरेशन ग्रीन अभियान चलाएगा। आईआईए सभी फैक्ट्रियों के बाहर पौधरोपण कराएगा। इसके लिए उद्यमियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।
रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष धीरज चुग ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हापुड़ चैप्टर को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 20 प्रतिशत उद्यमियों को अपनी संस्था से जोड़ा है, आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। बोर्ड के सदस्य प्रतीक जैन द्वारा समस्या इंडस्ट्रियल एरिया में पौधे लगाने का प्रस्ताव रखा। जिसकी सराहना करते हुए धीरज चुग ने प्रस्ताव को पास कराकर इस मुहिम को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया जल्दी ही प्रदेश का सर्वोच्च हरित इंस्ट्रियल एरिया बनेगा। बैठक में कोषाध्यक्ष शांतनु सिंहल ने वर्ष भर का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक के बाद सभी उद्यमियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

बैठक में सचिव अभिषेक मित्तल, अमन गुप्ता, लवनीन गुप्ता, राजेंद्र रोशे, राजेंद्र अग्रवाल, संजीव जनेजा, प्रमोद गोयल, प्रतीक जैन, नरेश गर्ग, सर्वेंद्र रस्तोगी, अतुल गोयल, सौरभ अग्रवाल, सतीश बंसल व हरीश ग्रोवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed