फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का सश्रम कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का सश्रम कारावास
दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कारावास
विज्ञापन


हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेनू राव ने 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को पुर्नवास के लिए दी जाएगी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चंद शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी एक सितंबर 2018 को नहर पटरी पर गोबर डालने के लिए जा रही थी। तभी विनोद पुत्र भगवत रास्ते में आया और किशोरी का मुंह दाबकर उसे जबरन उठाकर ज्वार के खेत में ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट में दाखिल वाद के बाद ट्रायल के दौरान समस्त गवाहों और सुबूतों के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश रेनू राव ने आरोपी को दोषी मानते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास के साथ साथ 23 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की धनराशि में से 80 प्रतिशत अंश पीड़िता को पुर्नवास के लिए देने के आदेश दिए हैं। दोषी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed