{"_id":"5d17ba8f8ebc3e3cce1c6cf0","slug":"156183615414-garh-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी दंपति बैंक कर्मी को जान से मारने की धमकी दे रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी दंपति बैंक कर्मी को जान से मारने की धमकी दे रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मी ने पड़ोसी दंपति से जताया जान का खतरा
गढ़मुक्तेश्वर। बैंककर्मी ने पड़ोसी दंपत्ति से जान का खतरा जताते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मनीष कुमार ने शनिवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि वह गढ़ नगर में स्थित एक बैंक शाखा में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है। पीड़ित का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने करीब दो माह पहले उसके घर का ताला तोड़कर नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया था। जिसका पता चलने पर जब उन्होंने आरोपी और उसके पति से पूछताछ की, तो उन्होंने अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। मनीष का कहना है कि तभी से आरोपी पक्ष उससे और उसके परिजनों से रंजिश रखता है। एक सप्ताह पहले भी आरोपी तीन लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करा चुके हैं। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते उसे और उसके परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर हरेराम सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।