{"_id":"5d1669048ebc3e3cef21349e","slug":"156174974418-hapur-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिला कर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मिला कर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री से मिला कर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल
हापुड़। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर सुरक्षा और जीएसटी के मुद्दों पर बातचीत की। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नानक चंद अग्रवाल, हापुड़ से संस्थापक अध्यक्ष हर्ष शर्मा, विक्रम जीत सिंह भदौरिया, विश्वनाथ मिश्र व स्टेट कोर्डिनेटर अनुराग मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा बड़ा सवाल है। आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। इस संबंध में सरकार त्वरित कार्रवाई करे। जीएसटी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे सरल बनाया जाए। एडवोकेट एक्ट लाने पर भी चर्चा की गयी। साथ ही अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाए। अधिवक्ताओं ने संगठन के लिए कमिश्नर कार्यालय में स्थान की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर राहत देने का आश्वासन दिया।