{"_id":"5d1668148ebc3e3cb4766b40","slug":"15617495041340-garh-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के एटीएम से 40 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के एटीएम से 40 हजार निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका के एटीएम से 40 हजार निकाले
गढ़मुक्तेश्वर। एटीएम से पैसे निकालने के दौरान शिक्षिका को बातों में उलझाकर ठगों ने 40 हजार रुपये निकल लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली के रेलवे रोड निवासी मोनिका ने शुक्रवार को गढ़ थाने में तहरीर दी है, जिसने बताया कि वह गढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षिका है। उसका खाता गढ़ के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में है। मोनिका ने बताया कि सुबह करीब दस बजे वह अपने पति के साथ बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम से कुछ नकदी निकालने के लिए आई थी, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के चलते एटीएम से पैसे नहीं निकले। इसी दौरान बाहर खड़े तीन युवक एटीएम में घुस आए। जिन्होंने मदद करने के बहाने उसका कार्ड ले लिया और पासवर्ड पूछा। शिक्षिका ने बताया कि दो युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और एक युवक ने दो बार में उसके खाते से 40 हजार रुपये निकल लिए, जिसके बाद तीनों युवक वहां से चले गए। मोबाइल पर नकदी निकलने का मैसेज आने पर उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर हरेराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। एटीएम में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कराई जा रही है।