{"_id":"5d0e7f398ebc3e0a3936ed6c","slug":"15612311453-hapur-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के अधिकारी पर फर्जी दस्तावेजों से विद्युत कनेक्शन देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के अधिकारी पर फर्जी दस्तावेजों से विद्युत कनेक्शन देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेजों से ले लिया विद्युत कनेक्शन
हापुड़। बाजार बजाजा निवासी एक व्यक्ति ने बिजली निगम के एक अधिकारी पर फर्जी दस्तावेजों पर घरेलू कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने ऊर्जा मंत्री को फेक्स कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बाजार बजाजा निवासी सुशील कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने 14 सितंबर 2018 को दो घरों के बैनामे किए थे। आरोप है कि मकान बिक्री करने वाले पक्ष के एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे निगम के एक अधिकारी से साठगांठ कर अपने नाम से घरेलू विद्युत कनेक्शन ले लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने उक्त निगम के अधिकारी से वार्ता की तो उसे टरका दिया गया। इस बर्ताव से परेशान सुशील कुमार जैन ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत कर मामले की जांच करा कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।