फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले के 6 स्कूल/कालेजों में जिला प्रशासन कराएगा योग कार्यक्रम

जिले के 6 स्कूल/कालेजों में जिला प्रशासन कराएगा योग कार्यक्रम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिले के 6 स्कूल/कालेजों में जिला प्रशासन कराएगा योग कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज
विज्ञापन


हापुड़। आयुष मंत्रालय व भारत सरकार के तत्वावधान में पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को समस्त तहसील, ब्लॉक क्षेत्रों में छह स्कूल/कालेज योग कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए सहायक नोडल नामित किए गए हैं, विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। सूबे में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाए जाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए थेे। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने जिलेभर में 6 स्कूल/कालेजों को योग कार्यक्रमों के लिए निर्धारित किया है। सुबह 7 बजे से इन निर्धारित स्कूलों में जिला प्रशासन के सहयोग से योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हापुड़ के श्रीमती कमला देवी पब्लिक स्कूल में जिला प्रशासन बड़ा कार्यक्रम कराएगा। इसमें सांसद, विधायक, पालिकाध्यक्ष, डीएम, सीडीओ समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां व्यवस्था बनाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी हापुड़ को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी के 50 व बीएसए के 250 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। तहसील धौलाना के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कालेज पिलखुवा में एसडीएम धौलाना को सहायक नोडल अधिकारी व जिला पंचायत राज के 25, बीएसए के 125 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। तहसील गढ़ के डीएम पब्लिक स्कूल में एसडीएम गढ़ को सहायक नोडल व जिला पंचायत राज विभाग के 25, बीएसए के 125 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ब्लॉक धौलाना के राणा शिक्षा शिविर इंटर कालेज में तहसीलदार धौलाना, खंड विकास अधिकारी हापुड़ को सहायक नोडल व जिला पंचायत राज विभाग के 25, बीएसए के 125 कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक सिंभावली के आरएसके इंटर कालेज में खंड विकास अधिकारी सिंभावली को सहायक नोडल बनाया है, यहां पंचायत राज विभाग के 25, बीएसए के 125 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ब्लॉक गढ़ के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज बहादुरगढ़ में तहसीलदार गढ़ व खंड विकास अधिकारी गढ़ को सहायक नोडल बनाया है, वहीं जिला पंचायत राज विभाग के 25, बीएसए के 125 कर्मचारी लगाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोग योग कार्यक्रमों में भाग लें। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने किया योग
हापुड़। रेलवे पार्क में महिला पतंजलि योग समिति व अखिल भारतीय महिला दक्षता समिति हापुड़ के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षिका आशा सोमानी ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग एवं प्राणायाम कराया। समिति उपाध्यक्ष गितेश अग्रवाल ने प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। माहेश्वरी महिला मंडल की जिलाध्यक्ष कांता माहेश्वरी ने योग का महत्व बताया। इस मौके पर आभा, सरोज, रोमा, विमला, सुधा, बीना, विनय, सुदेश, राजकुमारी, शांति, आशी, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ डिफेंस शिविर का समापन
हापुड़। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित सात दिवसीय सेल्फ डिफेंस शिविर के समापन पर बालिकाओं ने अपने बचाव का सामूहिक प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाएं निडर हैं। विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संकल्पबद्ध है। मंच संचालन करते हुए प्रीति त्यागी ने बताया कि योग क्रियाओं से शरीर स्वस्थ्य रहता है। डा. विकास अग्रवाल ने धन्यवाद किया। इस मौके पर डा.शशी शर्मा, रविंद्र गर्ग, हर्षित अग्रवाल, सुरेंद्र कली वाले, अरूणा शर्मा, विशाल मित्तल, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, स्वाति गर्ग, वंदना सिंहल, सुषमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed