फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पांच हजार से अधिक की बकायेदारी पर ऑनलाइन कटेगा विद्युत कनेक्शन

पांच हजार से अधिक की बकायेदारी पर ऑनलाइन कटेगा विद्युत कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक की बकायेदारी पर ऑनलाइन कटेगा विद्युत कनेक्शन
बकायेदारी पर ऑनलाइन कटेगा विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन


हापुड़। बिजली निगम के बकायेदार घोषित उपभोक्ताओं के लिए झटका देने वाली खबर है। क्योंकि अब पांच हजार से अधिक के बकायेदारी होते ही ऑनलाइन विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिल जमा करने पर आरसी, डीसी का 600 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। यह व्यवस्था बिल काउंटरों पर लागू कर दी गई है।

जिले के उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। बहुत से उपभोक्ता एक वर्ष में एक ही बार पूरा बिल जमा करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को कुल बिल, पैनाल्टी और साथ में 600 रुपये चुकाने पड़ेंगे। निगम की ओर से पांच हजार से अधिक की बकायेदारी पर ऑनलाइन कनेक्शन कटा मान लिया जाएगा। हालांकि बिल जमा करने की निर्धारित तिथि तक 5 हजार से अधिक का बिल भी बकायेदारी में नहीं माना जाएगा। निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं होने पर बिल बकाया की श्रेणी में आ जाएगा। उपभोक्ता काउंटर पर बिल जमा करने पहुंचेंगे तो उन्हें बिल जमा से पहले आरसी, डीसी के 600 रुपये की रसीद कटानी पड़ेगी। इसके बाद ही उनका पूरा बिल जमा हो सकेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि शासन के आदेश पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। उपभोक्ता अपना बिल नियमित रूप से जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed