{"_id":"5d0bde0b8ebc3e11691cacfa","slug":"15610588126-garh-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर मजदूरी न देने और उत्पीडन का आरोप लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर मजदूरी न देने और उत्पीडन का आरोप लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पर मजदूरी न देने और उत्पीड़न का आरोप लगा
गढ़मुक्तेश्वर। महिला ने प्रधान पर मजदूरी के पैसे न देने और उत्पीडन का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ निवासी प्रीति ने डीएम अदिति सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि उसका पति गुड्डू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। गुड्डू ने ग्राम प्रधान के घर मजदूरी का काम किया था, जिसकी मजदूरी 7500 रुपये अभी भी बकाया हैं। महिला का आरोप है कि पैसे मांगने पर ग्राम प्रधान और उसके परिजनों ने उसके पति को बंधक बनाकर मारपीट की। इतना ही नहीं सरकारी योजना के तहत आवेदन करने पर रंजिशन प्रधान ने उसे अपात्र दर्शाते हुए उसके घर पर शौचालय का निर्माण नहीं कराया। पीड़िता ने प्रधान पर मजदूरी न देने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हैं। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।