फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विभागीय कर्मचारियों की करतूत से उपभोक्ता परेशान

विभागीय कर्मचारियों की करतूत से उपभोक्ता परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारियों की करतूत से उपभोक्ता परेशान
विभागीय कर्मचारियों की करतूत से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन


पिलखुवा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खंड द्वितीय पर तैनात जेई की करतूतों के चलते उपभोक्ताओं में नाराजगी है। आए दिन विद्युत वितरण खंड पिलखुवा पर दूर दराज के गांवों से पहुंचने वाले कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं पर सीधी विद्युत चोरी का विभाग द्वारा आरोप लगाकर धारा पांच की कार्यवाही के माध्यम से उपभोक्ताओं के विरुद्ध देय वसूली हेतु राजस्व निर्धारण के नोटिस भेजे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को ऐसे डिमांड नोटिसों की जानकारी तब होती है जब तहसील से राजस्व निर्धारण के अंतर्गत सीधी विद्युत चोरी के नाम पर मोटी धनराशि के मांग पत्र लेकर तहसील कर्मचारी घर पहुंचता है। कर्मियों की ऐसी करतूतों से तंग उपभोक्ताओं में काफी गुस्सा है। गांव बझैड़ा खुर्द निवासी विनोद प्रजापति ने बताया कि अपना कनेक्शन वर्ष में कराया था। उपभोक्ता के यहां विभाग द्वारा बिजली मीटर भी लगाया गया। विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान उपभोक्ता पर विद्युत चोरी का आरोप लगाया गया और राजस्व विभाग द्वारा 19 हजार की धनराशि वसूली का नोटिस भेजा है। धौलान से आए ग्रामीण उस्मान तोमर ने अधिशासी अभियंता को बताया कि विभाग द्वारा सीधी बिजली का आरोप लगाते हुए 22 मई 2018 को विद्युत चोरी का आरोप दर्शाया गया है। जबकि उसी स्थान पर 28 दिसंबर 2017 से कनेक्शन लिया गया है। जहां विभाग द्वारा मीटर लगाया है। ऐसे ही अन्य मामले धौलाना क्षेत्र के गांव पारपा, सौलाना, सिखेड़ा ककराना, ढीकरी, कंदौला समेत अन्य गांवों के उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहे हैं। जिन पर कनेक्शन होने के बावजूद भी विभाग की करतूतों के चलते उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि ऐसे दर्जनों मामले संज्ञान में आए हैं जिन पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। वहीं उपभोक्ताओं की शिकयत पर अवर अभियंता एवं उपखंड अधिकारी के माध्यम से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed