{"_id":"5d0930f98ebc3e124660cf17","slug":"156088343615-hapur-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा और प्रेमभाव के साथ रहें लोग-डा.टेड एनसी विल्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारा और प्रेमभाव के साथ रहें लोग-डा.टेड एनसी विल्सन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईचारा और प्रेमभाव के साथ रहें लोग-डा.टेड एनसी विल्सन
हापुड़। एसडीए मिशन के विश्व अध्यक्ष डा.टेड एनसी विल्सन ने कहा कि हमें भाईचारे और प्रेमभाव के साथ आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए। एसडीए मिशन स्कूल हापुड़ के छात्र आज देशभर में नाम रोशन कर रहे हैं।
डा.टेड विल्सन मंगलवार को मेरठ रोड स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट सीनियर सैकेंड्री स्कूल के तत्वावधान में सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट नारदर्न इंडिया यूनियिन की 100वीं जयंती समारोह में कम्यूनिटी हॉल का उद्घाटन करते समय बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। भारत में आज हर वर्ग के लोग अमन चैन से रहते हैं। इसके लिए उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया और लोगों से आह्वान किया कि वह हमेशा एक दूसरे की मदद करें। उन्होंने एसडीए के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हापुड़ के सेवेंथ डे सीनियर सैकेंड्री स्कूल के छात्र आज दुनियाभर में परचम लहरा रहे हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अमरोहा गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट से निर्वाचित बसपा सांसद कुंवर दानिश अली और हापुड़ के कई प्रमुख डॉक्टर भी इस विद्यालय के पुरातन छात्र हैं।
कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अतर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नैंसी विल्सन, पास्टर ई.लकरा, पास्टर मीसापोगू विल्सन, पास्टर सेलविन मूर्ति, पास्टर जैरेसन सेंटोस, पास्टर वीपी सिंह, मोहन भट्टी आदि मौजूद रहे।