{"_id":"5d0695308ebc3e4315133753","slug":"156071248318-garh-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ससुर और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ससुर और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने ससुर और देवर पर मारपीट का लगाया आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। घरेलू बात को लेकर हुई कहासुनी में ससुर और देवर ने महिला से मारपीट की। जिसे बचाने आए पति को भी पीटा। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी एक महिला ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि रविवार की सुबह किसी बात को लेकर उसकी अपने देवर से कहासुनी हो गई। जिसे लेकर देवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने पर ससुर ने भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसी बीच उसका पति मौके पर पहुंच गया। जिसने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। हंगामा होने पर पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए पीएसची में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।