फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   क्रिकेट विश्वकप में भारत पाकिस्तान की भिड़ंत आज, युवाओं में जबरदस्त जोश

क्रिकेट विश्वकप में भारत पाकिस्तान की भिड़ंत आज, युवाओं में जबरदस्त जोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट विश्वकप में भारत पाकिस्तान की भिड़ंत आज, युवाओं में जबरदस्त जोश
भारत-पाक की भिड़ंत आज, युवाओं में जबरदस्त जोश
विज्ञापन


हापुड़। क्रिकेट विश्वकप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का हाइ वोल्टेज मैच होगा। इस मैच को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह व जोश है। सटोरियों ने भी इस बड़े मैच को लेकर अपनी दुकाने सजा दी हैं, जिले में करोड़ों का दाव खेला जाएगा। वहीं पुलिस ने हुड़दंगी और सटोरियों से निपटने के लिए रणनीति बना ली है।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले प्रत्येक क्रिकेट मैच कर अपना अलग ही क्रेज होता है। युवा इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच को लुत्फ उठाकर देखते हैं। इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्वकम में रविवार को फिर से दोनों टीमें आमने सामने होंगी। रविवार का दिन होने के कारण युवाओं ने पूरा दिन घर पर ही रहकर मैच देखने का निर्णय लिया है। युवाओं का कहना है कि इस विश्वकप में भारत की टीम न सिर्फ पाकिस्तान को हराएंगी, फाइनल का खिताब भी अपने नाम करेगी।
विज्ञापन

बोले युवा
युवा मुकुल त्यागी का कहना है कि इस विश्वकप में भारत सबसे मजबूत टीम है। पाकिस्तान को हमारे खिलाड़ी मैदान में अच्छी तरह धूल चटाएंगे।--फोटो संख्या---11
अक्षय शर्मा का कहना है कि भारत की टीम किसी भी क्षेत्र में पाकिस्तान से कमजोर नहीं है। रविवार को होने वाले मैच में भारत की टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।--फोटो संख्या--12
विज्ञापन
विज्ञापन

तुषार का कहना है कि रविवार को मैच होने के कारण अवकाश का पूरा लुफ्त उठाएंगे। भारत और पाकिस्तान का पूरा मैच देखेंगे, इस मैच को लेकर काफी उत्सुकता है।--फोटो संख्या--13


सजने लगी सट्टे की दुकान
- इस महा मुकाबले को भुनाने के लिए शहर में सटोरियों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। इस मैच में करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जाएगा।
सट्टे में भारत को दिखाया जा रहा मजबूत टीम
- रविवार को होने वाले मैच में सट्टा बाजार भारत की टीम को मजबूत बता रहा है। भारत की टीम का रेट 45 पैसे रखा गया है।
हुड़दंगी, सटोरियों पर पुलिस की नजर
- भारत पाकिस्तान के मैच में हुड़दंगी और सटोरियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मैच के दौरान माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान यदि हुड़दंग किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। सट्टा नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed