फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   परवा हवाओं से गिरा जिले का तापमान, उमस बढ़ी

परवा हवाओं से गिरा जिले का तापमान, उमस बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
परवा हवाओं से गिरा जिले का तापमान, उमस बढ़ी
परवा हवाओं से गिरा जिले का तापमान, उमस से राहत नहीं
विज्ञापन


हापुड़। परवा हवाओं ने जिले के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज करायी है, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव और परवा हवाओं से बारिश के आसार बन रहे हैं।
जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं। बीते दिनों अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लेकिन बृहस्पतिवार को चली परवा हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलायी है। तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आने से, अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे के अनुसार मौसम में बदलाव हो रहा है, बारिश के आसार बन रहे हैं। तीन से चार दिन में यहां बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में झुलसा रहीं गर्म हवाएं
- भीषण गर्मी के बीच दिन में चल रहीं गर्म हवाओं ने लोगों की समस्या और बढ़ा दी है। गर्म हवाओं के चलते लोग झुलसने को मजबूर हैं। दिन में चल रही गर्म हवाओं के बीच लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं।

भीषण गर्मी में लो वोल्टेज से शोपीस बने उपकरण, लोग परेशान
हापुड़। देहात अंचल में बिजली आपूर्ति सिर्फ कागजों में दौड़ रही है। रात के समय टू फेस और लो वोल्टेज मिलने के कारण विद्युत उपकरण शोपीस बन रहे हैं। फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। इस अव्यवस्था से लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
देहात अंचल को शासन से भले ही 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने के आदेश किए गए हों। जिले में यह आदेश लागू नहीं हो पा रहे हैं। आलम यह है कि अघोषित कटौती के साथ ही देहात में लॉ वोल्टेज और टू फेस आपूर्ति दी जा रही है। इस तरह की आपूर्ति से न तो विद्युत उपकरण चल पाते हैं और न ही नलकूप पानी देते हैं। भीषण गर्मी से परेशान ग्रामीणों को इस अव्यवस्था से काफी परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में अफसरों से शिकायत की जाती है तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि गांवों को भरपूर आपूर्ति देने के आदेश किए हैं। जिन बिजलीघरों से यह परेशानी उत्पन्न की जा रही है, जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed