फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कच्चे घाट पर गंगा में डूबे एक युवक शव बरामद हुआ

कच्चे घाट पर गंगा में डूबे एक युवक शव बरामद हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
कच्चे घाट पर गंगा में डूबे एक युवक शव बरामद हुआ

विज्ञापन
कच्चे घाट पर गंगा में डूबे एक युवक शव हुआ बरामद

गढ़मुक्तेश्वर। कच्चे घाट पर गंगा में डूबे एक युवक का शव तीसरे दिन पूठ के पास बरामद हो गया। जबकि दूसरे को एनडीआरएफ, पीएसी और गोताखोर खोजबीन कर रहे हैं।

जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी गुड्डू सिंह के पांच वर्षीय बेटे कौशल का सोमवार की दोपहर को मुंडन हुआ था, जिसकी खुशी में परिजन अमरोहा की साइड में कच्चे घाट पर गंगा में डुबकी लगा रहे थे तो तेज बहाव के साथ गहरे पानी में जाने से गौतम और धर्मेंद्र डूबने लगे थे। जिन्हें बचाने को पास में स्नान कर रहे सचिन, विपिन, उसके भाई मनोज, संजीव, उसके भाई बंटी, पप्पू, धर्मवीर और टिंकू भी गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे थे। जिनमें मल्लाहों ने पप्पू, धर्मवीर और टिंकू को जीवित बचा लिया था, लेकिन अन्य आठों युवक गंगा में डूब गए थे। ब्रजघाट के पहुंचे गोताखोरों ने सचिन, विपिन, उसके भाई मनोज, संजीव, उसके भाई बंटी के शव बरामद कर लिए थे, लेकिन गौतम और धर्मेंद्र का दूसरे दिन भी कोई अता पता नहीं लग पाया था। जिला प्रशासन के निर्देशन में हसनपुर एसडीएम संजय बंसल, तहसीलदार सदानंद, गजरौला इंस्पेक्टर नीरज कुमार गंगा किनारे पड़ाव डालकर गोताखोरों से गंगा में डूबे युवकों की तलाश कराने में जुटे हुए थे, जिन्हें बुधवार को तीसरे दिन उस समय कामयाबी मिल गई जब कच्चे घाट पर डूबे गौतम का शव करीब दस मील दूर गढ़ क्षेत्र के गांव पूठ के पास गंगा में तैरता हुआ मिल गया। धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, हालांकि अमरोहा प्रशासन एनडीआरएफ, पीएसी और गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed