फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु

वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु
वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु
विज्ञापन


हापुड़/पिलखुवा। वरगदाही अमावस्या का पर्व सोमवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर परंपरागत श्रद्धा भाव वट वृक्ष का पूजन और परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
सोमवार को पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही नगर में वटवृक्ष के नीचे पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा के साथ तने में धागा लपेटा।
विज्ञापन

सुबह होते ही पूजा का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकतर महिलाओं ने घर में ही पूजा करने के लिए अपने बच्चे या पति वट वृक्ष की टहनी की तलाश में दौड़ा दिए। विभिन्न मंदिरों में लगे वट वृक्ष से टहनियां तोड़ने के लिए सीढ़ी का सहारा लिया गया। उधर नगर में गिनी चुनी जगहों पर मौजूद वट वृक्षों के पास भी महिलाओं की भीड़ दिन भर लगी रही। यह पूजा उन महिलाओं के लिए खास रही जिनकी शादी इसी वर्ष हुई थी। इनके सहित अन्य सुहागिनों ने भी पूजा के साथ सूत का धागा वट वृक्ष के तने में लपेटते हुए सात परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मंगाई गई वट वृक्ष की टहनी आंगन में रोपकर यहां पर भी विधि विधान से पूजा की गई। पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या को मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत सुहागिनों के लिए अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। बुलंदशहर रोड स्थित श्रीमंशा देवी मंदिर में लगे वट वृक्ष पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

गिरधरपुर तुमरैल में वट अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने 150 वर्ष पुराने वट वृक्ष पर पूजा अर्चना कर, शरबत पिलाया। शरबत पिलाने वालों में गजेभ सिंह, राजबल शर्मा, रामकिशन शर्मा, कृष्णवीर शर्मा, राधेलाल शर्मा, मनोज शर्मा, किशन शर्मा, नन्हे मास्टर, लवली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed