{"_id":"5cec37fcbdec2206fc127519","slug":"155898474912-hapur-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
विज्ञापन
आज से चलेगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
हापुड़। शासन के निर्देश पर मंगलवार से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मंगलवार से जिले की 273 ग्राम पंचायतों में शुरू होगा। यह पखवाड़ा 09 जून तक चलेगा। जिसमें लोगों को मौसमी बीमारियों और साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी लालचंद्र गुप्त ने सभी सहायक विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिये हैं कि इस पखवाड़े को शासन की मंशा के अनुरूप मनायें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इस पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में वार्ड वार बैठकें कर समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे उल्टी, दस्त, हैजा आदि से ग्रामीणों को बचाना है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया है वार्ड स्तर पर होने वाली पंचायतों में समुदाय के अधिक से अधिक लोगो को शामिल कर इस पखवाडे़ को आंदोलन के रूप में बदल दें। स्वेच्छा ग्रहियों को इस पखवाडे के दौरान घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। स्वच्छताग्रही व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ सामुदायिक व पर्यावरण स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। ठोस व तरल अपशिष्ठ के बेहतर प्रबंधन के बारे में बतायेंगे।