{"_id":"5ceae926bdec22073f3f2417","slug":"155889903111-hapur-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविर में लोगों को कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविर में लोगों को कराया अभ्यास
विज्ञापन
योग शिविर में लोगों को कराया अभ्यास
हापुड़। अखिल भारतीय महिला दक्षता समिति और महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे पार्क में दस दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हुआ।
दक्षता समिति की अध्यक्ष हेमलता गर्ग ने कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। किसी तरह की बीमारी हमारे शरीर में नहीं लगती। दैनिक जीवन में बदलाव कर अपने खानपान में संतुलित भोजन को शामिल करना होगा। फास्ट फूड आदि का सेवन बंद करें।
उन्होंने कहा कि सुबह उठकर हमें योग अवश्य करना चाहिए। इस दौरान योग शिक्षिका आशा सोमानी ने योग की अनेक क्रियाओं का अभ्यास कराया। साथ ही मोटापा, शुगर, ब्लडप्रेशर, जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने को भी अनेक क्रियाएं करायी। मौके पर किरण देवी, गिवेश अग्रवाल, आभा, सविता, बीना, शांति, राजकुमारी, सुषमा, रीमा, रेखा का सहयोग रहा।