फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दिनभर पारा बढ़ा, गर्मी ने लोगों को किया परेशान

दिनभर पारा बढ़ा, गर्मी ने लोगों को किया परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
दिनभर पारा बढ़ा, गर्मी ने लोगों को किया परेशान
दिनभर पारा बढ़ा, गर्मी ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन


पिलखुवा। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह धूप निकलते ही लू चलना शुरू हो गई थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए।
दिन में तेज गर्म हवाओं ने लोगों के पसीने छुड़ाए। इस दौरान लोग घरों के बाहर कम ही निकले। शाम छह बजे के बाद ही पार्क में रौनक लौटना शुरू हुई। गर्मी के मौसम में नगर के पार्क में कुछ चहलकदमी देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर यह है कि अगर क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं गर्मी के कारण बीमारियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। नगर के सरकारी अस्पताल में ओपीडी बढ़कर करीब 500 के पार हो चुकी है। यहां तक की निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भी देखने को मिल रही है। इन दिनों उल्टी, दस्त, बुखार व चर्म रोगी ज्यादा आ रहे हैं। गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों भीषण गर्मी है। ऐसे में लू लगने की संभावना बनी रहती है। मरीजों को चाहिए कि वह तरल पदार्थों व ठंडी वस्तुओं को सेवन करें। बाजार की तली हुई चीजों, फास्ट फूड का सेवन करने से परहेज रखें।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों गर्मी चरम सीमा पर है। लू भी ज्यादा है। ऐसे में धान की बुआई समय के अनुसार करें। वरना पहले की गई बुआई से दिक्कतें आ सकती हैं। बीमारियों के आने के ज्यादा संभावना रहेगी। लू के कारण धान जल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed