{"_id":"5ceae824bdec220710358a78","slug":"15588987741-garh-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद भी गढ़ क्षेत्र में जीत मिलने से भाजपाई उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के बाद भी गढ़ क्षेत्र में जीत मिलने से भाजपाई उत्साहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार के बाद भी गढ़ क्षेत्र में जीत मिलने से भाजपाई उत्साहित
गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा सीट पर हार होने के बाद भी गढ़ क्षेत्र में जीत मिलने से उत्साहित क्षेत्रीय विधायक ने बूथ और सेक्टर कमेटी अध्यक्षों का हौसला बढ़ाया।
देश में पीएम मोदी की सुनामी चलने के बाद भी गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सांसद कंवर सिंह तंवर को अप्रत्याशित ढंग में बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली से करीब 65 हजार वोटों से शिकस्त खानी पड़ी है, लेकिन हार होने के बाद भी गढ़ विधान क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की करीब 11 हजार वोटों की बढ़त मिली है, जिससे पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में समीक्षा मीटिंग की। इस दौरान चारों मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, बूथ प्रभारियों समेत सक्रिय कार्यकर्ताओं को शाबाशी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। विधायक ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से केंद्र की सत्ता में वापसी करते हुए विपक्षी पार्टियों के वंशवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण नीति की हवा निकाल दी है। इस दौरान डॉ. हरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, महामंत्री पिंकी त्यागी, सुभाष प्रधान, मनोज प्रधान, वीर सिंह, राजबल गुर्जर, योगेश वर्मा, गोपाल ठाकुर, अंकित त्यागी, पुष्पेंद्र गुर्जर, बोबी अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।