{"_id":"5ceae821bdec2207626c50ec","slug":"155889877015-hapur-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान पर आंदोलन करेगी भाकियू लोकशक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान पर आंदोलन करेगी भाकियू लोकशक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान पर आंदोलन करेगी भाकियू लोकशक्ति
हापुड़। भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने गांव रामपुर में बैठक कर गन्ना भुगतान न होने की समस्या पर आंदोलन की रणनीति बनाई। उन्हाेंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार कर किसानों से जनसंपर्क का भी निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मेरठ मंडल सचिव जयवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि जिले का किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। गन्ना भुगतान के नाम पर मिल और गन्ना विभाग के अधिकारी साठगांठ कर, किसानों को गुमराह कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि किसानों की इस अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही आंदोलन कर गन्ना विभाग और मिल पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की रणनीति बनाई। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुशील त्यागी को जिला मीडिया प्रभारी, संजीव त्यागी को तहसील सचिव, योगेश्वर त्यागी को तहसील महासचिव, नवनीन त्यागी को तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में परवेज कुमार, विजय शर्मा, प्रमोद त्यागी, हेमंत त्यागी, दीपक शर्मा, मांगेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।