{"_id":"5ceae81ebdec2207680ec53b","slug":"155889876714-hapur-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में उमस ने निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में उमस ने निकाला पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में उमस ने निकाला पसीना
हापुड़। भीषण गर्मी में उमस ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। कूलर और पंखों की हवा भी राहत नहीं दिला पा रही है। 40 डिग्री तापमान में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को चटक धूप और भयंकर उमस ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। अधिकतम तापमान तो 40 डिग्री तक बना रहा, लेकिन मौसम की उमस ने पसीना निकाल दिया। आलम यह रहा कि कूलर और पंखों की हवा भी राहत नहीं दिला सकी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में छिपने को मजबूर रहे। मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे की मानें तो मौसम में फिलहाल बदलाव नहीं आएगा। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी, तापमान भी 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।