{"_id":"5ce99888bdec220756712c84","slug":"155881285720-hapur-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना व अन्य समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर भाकियू का हल्ल बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना व अन्य समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर भाकियू का हल्ल बोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना व अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर भाकियू का हल्ला बोल
हापुड़। किसानों की गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। गन्ना किसानों को ब्याज सहित भुगतान नहीं करने और किसानों के बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने के लिए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने के दौरान मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गन्ना किसानों को गत वर्षों का ब्याज एवं वर्तमान का पैराई सत्र का समस्त गन्ना भुगतान के आदेश दिए थे। लेकिन इन आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा है। एक तरफ किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ विद्युत विभाग द्वारा बकाया होने पर किसानों के घरेलू और नलकूप कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जब तक किसानों का भुगतान नहीं होता, तब तक किसानों को बिल जमा करने में छूट दी जाए।
जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा कि बदरखा गांव के सामने हाइवे पर अधिकृत कट बंद होने के कारण बदरखा और बिहूनी के गांवों के लोगों को दोनों तरफ से विपरीत दिशा से होकर निकलना पड़ता है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत की जर्जर लाइनों को भी दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
महिला विंग की जिलाध्यक्ष बबली त्यागी ने कहा कि गढ़ में पुलिस द्वारा महिला के साथ बर्बरता से पिटाई करने और हवालात में बंद करने के विरोध में रोष व्याप्त है। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को दो सप्ताह के अंदर पूरा करने की मांग की। साथ ही मांग नही होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने भाकियू को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी, मोनू भटेल, श्यामसुंदर त्यागी, ममता शर्मा, उदयवीर, चमनो देवी, फूल सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह, मंगतराम सिंह, इफ्तेहार खां, संदीप चौधरी, प्रमोद त्यागी, सतबीर सिंह, सुनील सिंह, शोभाराम आदि शामिल रहे।