फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जनसेवा केंद्रों पर होगा राशन कार्डों में आधार फीडिंग का कार्य

जनसेवा केंद्रों पर होगा राशन कार्डों में आधार फीडिंग का कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जनसेवा केंद्रों पर होगा राशन कार्डों में आधार फीडिंग का कार्य
जनसेवा केंद्रों पर होगा राशन कार्डों में आधार फीडिंग का कार्य
विज्ञापन


हापुड़। जिन राशन कार्ड धारकों की आधार फीडिंग नहीं हो पायी है या उन्हें किसी प्रकार का संशोधन कराना है, उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। लोग जनसुविधा केंद्रों/एसएसडीजी केंद्रों पर इस समस्या का समाधान करा सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहले कार्यालयों पर भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे सुगम बनाने के लिए जन सुविधा केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू की गयी है। केंद्रों के लॉगइन पर राशन कार्ड में आधार प्रविष्ठ व संशोधन के लिए आवेदन का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। इस लिंक पर राशन कार्ड धारक राशन कार्ड नंबर उपलब्ध कराये जाने के बाद राशन कार्ड का संपूर्ण विवरण प्रदर्शित होगा। जिसके बाद इसमें फीडिंग की जा सकती है।
विज्ञापन


आरटीआई के तहत जानकारी मांगी
हापुड़। नगर के मोहल्ला गांधी गंज निवासी उत्कर्ष गुप्ता का कहना है कि बैंक में मिनिमम बैलेंस न रहने पर बैंक द्वारा शुल्क वसूला जाता है। जबकि बैंकों या एटीएम में बैलेंस न होने पर किस प्रकार का शुल्क वसूला जाता है। उत्कर्ष गुप्ता ने इस संबंध में आरबीआई से जन सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed