{"_id":"5ce444d3bdec2207863ab9a8","slug":"15584637514-garh-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव बरामद हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव बरामद हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव बरामद
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव तीसरे दिन गोताखोर और मल्लाहों ने ढूंढ निकाला। ब्रजघाट गंगा से बहकर युवक का शव जनपद बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में पहुंच गया था। बिना कार्रवाई के ही परिजन शव लेकर चले गए।
गाजियाबाद के मॉडल टाउन रजापुर का सुमित वर्मा (35 वर्ष) रविवार की साप्ताहिक छुट्टी में अपने दोस्त अंकुर, मोहित, विकास और अरुण के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में आया था। जो गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव के साथ गहरे पानी की चपेट में आकर गंगा में डूब गया था। सुमित के गंगा में डूबने की खबर मिलने पर परिजन और रिश्तेदार नाव चलाने वाले मल्लाह और निजी गोताखोरों से उसकी तलाश कराने में जुटे हुए थे। मंगलवार को तीसरे दिन मल्लाह और गोताखोरों ने सुमित का शव जनपद बुलंदशहर में अनूपशहर के पास बरामद कर लिया, इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि गंगा में डूबे गाजियाबाद के सुमित का शव अनूपशहर के पास बरामद हुआ है, जिसे परिजन और रिश्तेदार घर को ले गए हैं।