फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले में 19 बूथों की वीवीपैट पर्चियों की होगी गिनती

जिले में 19 बूथों की वीवीपैट पर्चियों की होगी गिनती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिले में 19 बूथों की वीवीपैट पर्चियों की होगी गिनती
जिले में 19 बूथों की वीवीपैट पर्चियों की होगी गिनती
विज्ञापन


हापुड़। मतगणना के दौरान इस बार जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों के 19 बूथों की वीवीपैट पर्चियों की गिनती होगी। पर्चियों की गिनती के कारण चुनाव परिणाम में देरी से आने की संभावना है। उधर, हापुड़ पहुंचे प्रेक्षकों ने मंगलवार को मंडी परिसर में डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देशित भी किया।
जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सबसे पहले ईवीएम की काउंटिंग की जाएंगी। इसके बाद ही पर्चियों का मिलान होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों के पांच - पांच बूथ यानि कुल 15 बूथों के वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा। इसके अलावा हापुड़ विधान सभा से तीन और गढ़ विधान सभा क्षेत्र के एक बूथ पर सीआरसी न होने के कारण आयोग द्वारा दिए आदेशों के अनुपालन में वीवीपैट पर्चियों का भी मिलान होगा। इसके अलावा काउंटिंग टेबिलों के साथ-साथ प्रत्याशी का एजेंट एआरओ टेबिल भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


प्रेक्षकों ने लिया तैयारियों का जायजा
मतगणना के लिए पहुंचे प्रेक्षक मोहिते एमवी और ठाकुर घुंगे ने मंगलवार को मंडी परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सम्पन्न करानी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। प्रत्येक कार्य करने के लिए आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं। आयोग के निर्देशों का गहनता के साथ अध्ययन सुनिश्चित कर लें और उसी के अनुरूप मतगणना के दौरान कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर जो व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है उसके संबंध में सभी अधिकारीगण गंभीरता के साथ अपने अपने कार्य को समय रहते पूर्ण करें, ताकि 23 मई को आयोग की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना का कार्य संपन्न हो सके। मतगणना कार्य के दौरान प्रचार प्रसार की दृष्टि से आयोग के निर्देशों पर मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी। जहां पर राउंड वार सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए समस्त एआरओ अपने अपने स्तर पर एक अधिकारी को नामित करते हुए प्रत्येक राउंड पूरा होने पर उसकी सूचना मीडिया सेंटर पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराएं। उन्होंने खानपान व्यवस्था के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी एवं उनके साथ लगाए गए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा भी अपनी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। मतगणना के दौरान पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिजली और दूसरी व्यवस्थाओं भी पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी जयनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed